RBSE Half Yearly Syllabus 2026-27: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा नजदीक है। ऐसे में विद्यार्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि RBSE 10th Half Yearly Syllabus 2026-27 और RBSE 12th Half Yearly Syllabus 2026-27 में कितना सिलेबस आएगा? क्या क्या ओर कितना पढ़ाई करना है।
अगर आपके भी मन में यही सवाल है तो आप सभी को बता दूं कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अलग से Half Yearly Syllabus PDF जारी नहीं करता है। RBSE के द्वारा वेबसाइट पर परीक्षा वर्ष 2027 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं का पूरा पाठ्यक्रम उपलब्ध है।
लेकिन अलग से “Half Yearly Syllabus” के नाम से कक्षा 10वीं और 12वीं का कोई अलग बोर्ड सिलेबस PDF नहीं दिया है।
इसलिए विद्यार्थियों को केवल इंटरनेट पर मिलने वाली किसी अनौपचारिक chapter list पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। अर्धवार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विषयवार और अध्यायवार पाठ्यक्रम की अंतिम पुष्टि अपने विद्यालय और संबंधित विषय शिक्षक से करना सबसे जरूरी है।
Rajasthan Board 10th 12th Half Yearly Syllabus 2026-27 क्या है?
राजस्थान बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं का नया पाठ्यक्रम जारी किया है। इस पाठ्यक्रम में अलग-अलग विषयों के अध्याय, अंक योजना और परीक्षा से संबंधित विवरण दिए गए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे पाठ्यक्रम 2027 के अंतर्गत उपलब्ध कराया गया है। इसलिए वो पूरे साल का है अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए कितना आयेगा इसकी जानकारी आप अपने स्कूल से ले सकते है।
RBSE 10th Half Yearly Syllabus 2026-27
कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय सामान्यतः हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान होते हैं। इनके अलावा विद्यार्थी द्वारा चुने गए अन्य विषयों का portion भी स्कूल द्वारा बताया जाता है।
RBSE के आधिकारिक कक्षा 10 पाठ्यक्रम में विभिन्न विषयों और परीक्षा योजना की जानकारी उपलब्ध है। उदाहरण के तौर पर आधिकारिक विवरणिका में हिंदी, अंग्रेजी, तृतीय भाषा, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित सहित अन्य विषयों की जानकारी दी गई है।
कक्षा 10वीं में Half Yearly की तैयारी कैसे करें?
विद्यार्थियों को सबसे पहले अपने विषय शिक्षक से यह पूछना चाहिए कि:
- हिंदी में कौन-कौन से अध्याय कराए गए हैं?
- अंग्रेजी में कौन से चैप्टर और पोयम शामिल हैं?
- गणित में कौन से अध्याय पूरे हो चुके हैं?
- विज्ञान में कितने अध्याय पढ़ाए जा चुके हैं?
- सामाजिक विज्ञान में कौन-कौन से अध्याय परीक्षा में आएंगे?
- क्या स्कूल ने कोई अतिरिक्त portion या निर्धारित chapter list दी है?
इसके बाद उसी portion को RBSE के आधिकारिक 2027 syllabus से मिलाकर तैयारी करना बेहतर रहेगा।
RBSE 12th Half Yearly Syllabus 2026-27
कक्षा 12वीं में Arts, Science और Commerce तीनों वर्गों के विद्यार्थियों के लिए Half Yearly syllabus उनके स्कूल में पढ़ाए गए portion के अनुसार अलग हो सकता है।
कक्षा 12वीं का पूरा RBSE syllabus 2026-27 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें Science, Commerce और Arts के विभिन्न विषय शामिल हैं।
उदाहरण के लिए विद्यार्थियों को अपने विषय के अनुसार निम्न प्रकार से तैयारी करनी होगी:
Science
- Physics
- Chemistry
- Mathematics
- Biology
- Hindi
- English
- अन्य चुने हुए विषय
Commerce
- Accountancy
- Business Studies
- Economics
- Mathematics/अन्य विषय
- Hindi
- English
Arts
- History
- Political Science
- Geography
- Economics
- Hindi
- English
- समाजशास्त्र सहित अन्य चुने हुए विषय
ध्यान रखें: ऊपर दिए विषयों की सूची सामान्य stream-wise जानकारी है। किसी विद्यार्थी के Half Yearly में कौन से अध्याय शामिल होंगे, यह उसके विद्यालय द्वारा पढ़ाए गए portion और स्कूल की परीक्षा योजना पर निर्भर कर सकता है।
Rajasthan Board Half Yearly Exam 2026-27 कब होंगे?
अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीखों को लेकर ऑनलाइन अलग-अलग जानकारी दिखाई दे रही है।हाल की एक रिपोर्ट में सत्र 2026-27 के शिविरा पंचांग के आधार पर 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 के बीच अर्धवार्षिक परीक्षा अवधि बताई गई है, लेकिन विषयवार अंतिम डेटशीट को आधिकारिक आदेश के बाद ही पता चल पायेगा।
इसलिए विद्यार्थी केवल किसी वेबसाइट या YouTube वीडियो में दी गई तारीख देखकर अपनी परीक्षा की तारीख तय न करें।
अपने स्कूल से जारी टाइम टेबल को प्राथमिकता दें।
RBSE 10th 12th Syllabus 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें?
अगर आपको पूरा आधिकारिक RBSE Syllabus 2027 PDF डाउनलोड करना है तो यह तरीका अपनाएं:
- सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- अनुदेशिका एवं पाठ्यक्रम वाले सेक्शन में जाएं।
- पाठ्यक्रम 2027 खोजें।
- अपनी कक्षा चुनें।
- कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं का विकल्प चुनें।
- संबंधित PDF खोलें।
- PDF में अपना विषय खोजें।
- Download विकल्प से PDF अपने मोबाइल में सेव कर लें।
RBSE की आधिकारिक syllabus page पर परीक्षा वर्ष 2027 के लिए कक्षा 10 और 12 के पाठ्यक्रम के विकल्प उपलब्ध हैं।
आधिकारिक RBSE Syllabus: RBSE पाठ्यक्रम 2027 देखें
नोट: अगर आपको अपने स्कूल/जिले से मिला हुआ Half Yearly Syllabus PDF मिलता है, तो उसे जरूर देखें और उसी को अंतिम subject-wise मानें। ऑनलाइन उपलब्ध अनौपचारिक PDF में बदलाव या गलत chapter list हो सकती है।
2 thoughts on “RBSE Half Yearly Syllabus 2026-27: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा का सिलेबस PDF यहां देखें”