CBSE Sample Papers 2027: Class 10th 12th Pdf Download @https://cbseacademic.nic.in/

CBSE Sample Papers 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए नए Sample Question Papers (SQP) और Marking Scheme (MS) जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ये sample papers काफी उपयोगी हैं, क्योंकि इन्हें देखकर परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार, पेपर का ढांचा और अंक देने का तरीका समझा जा सकता है।

CBSE ने अलग-अलग विषयों के लिए official sample papers उपलब्ध कराए हैं। विद्यार्थी इन्हें CBSE Academic की वेबसाइट से PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Sample Papers 2027

CBSE के अनुसार वर्तमान academic session 2026-27 के लिए कक्षा 10 और 12 के Sample Question Papers उपलब्ध करा दिए गए हैं। इनके साथ संबंधित subjects की Marking Scheme भी जारी कर दी है।

Sample Paper को देखकर विद्यार्थी केवल प्रश्नों की practice ही नहीं कर सकते, बल्कि यह भी समझ सकते हैं कि किसी उत्तर के लिए कितने अंक मिल सकते हैं और उत्तर लिखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इसलिए अगर आप CBSE Sample Papers Class 10 या CBSE Class 12 Sample Papers 2026-27 खोज रहे हैं, तो आप यह से उसकी पूरी जानकारी ले सकते हो।

CBSE Sample Papers Class 10 2026-27

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए CBSE ने कई प्रमुख विषयों के Sample Question Papers जारी किए हैं। इनमें Science, Mathematics Basic, Mathematics Standard, Social Science, English Language & Literature, English Communicative, Hindi A, Hindi B, Home Science, Computer Application आदि शामिल हैं।

CBSE Class 10 Sample Paper Subjects

  • CBSE Class 10 Science Sample Paper
  • CBSE Class 10 Maths Basic Sample Paper
  • CBSE Class 10 Maths Standard Sample Paper
  • CBSE Class 10 Social Science Sample Paper
  • CBSE Class 10 English Sample Paper
  • CBSE Class 10 Hindi A Sample Paper
  • CBSE Class 10 Hindi B Sample Paper
  • CBSE Class 10 Computer Application Sample Paper
  • CBSE Class 10 Home Science Sample Paper

विद्यार्थी जिस subject की तैयारी कर रहे हैं, उसका SQP डाउनलोड करके पूरा paper निर्धारित समय में हल कर सकते हैं। इसके बाद उसी subject की Marking Scheme देखकर अपने answers को check करना बेहतर रहेगा।

Cbse 10th All Subject Sample Paper Click Here 

CBSE Class 12 Sample Papers 2026-27

Class 12 के विद्यार्थियों के लिए भी CBSE ने subject-wise Sample Question Papers और Marking Schemes जारी की हैं।

विद्यार्थी अपने subject के अनुसार official SQP PDF डाउनलोड कर सकते हैं। खासकर Science और Commerce के students के लिए Physics, Chemistry, Biology, Maths, Accountancy, Business Studies और Economics जैसे subjects के sample papers परीक्षा की तैयारी में काम आ सकते हैं।

Class 12 में सिर्फ paper हल करना पर्याप्त नहीं है। Paper पूरा करने के बाद Marking Scheme से answers को मिलाना भी जरूरी है, ताकि पता चल सके कि उत्तर में कौन-से points लिखने पर marks मिलते हैं।

Cbse Class 12th Sample Paper Click Here 

CBSE Sample Papers PDF कैसे डाउनलोड करें?

CBSE Sample Paper 2026-27 PDF डाउनलोड करने की प्रक्रिया काफी आसान है।

Step 1: सबसे पहले CBSE Academic की official website खोलें।

Step 2: Sample Question Papers वाले section में जाएं।

Step 3: अपनी class चुनें—Class X या Class XII।

Step 4: अब अपने subject के सामने दिए गए SQP लिंक पर क्लिक करें।

Step 5: PDF खुलेगी, जिसे आप मोबाइल या कंप्यूटर में save कर सकते हैं।

Step 6: उसी subject के सामने दिए गए MS लिंक से Marking Scheme भी डाउनलोड कर लें।

CBSE की official Class 10 page पर प्रत्येक subject के सामने SQP और MS के अलग-अलग links दिए गए हैं। इसी तरह Class 12 के लिए भी subject-wise links उपलब्ध हैं।

CBSE Sample Paper 2026-27 से तैयारी कैसे करें?

Sample paper को केवल एक बार पढ़कर छोड़ देना सही तरीका नहीं है। इसे actual exam की तरह हल करें।

सबसे पहले syllabus के अनुसार अपनी तैयारी पूरी करें। इसके बाद sample paper को बिना किताब खोले निर्धारित समय में हल करें। Paper पूरा होने के बाद answers को Marking Scheme से check करें और जहां गलती हुई है उसे नोट कर लें।

अगर किसी chapter से बार-बार गलती हो रही है, तो उस chapter को दोबारा पढ़कर फिर से उसी प्रकार के questions की practice करें।

Leave a Comment