October 2026 School Holidays: अगर आप भी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी हो तो आप सभी के लिए अक्टूबर का महीना बहुत ही खास होने वाला है। दरअसल हर महीने हर राज्य में किसी ने किसी त्यौहार या जयंती या अन्य किसी कारण से स्कूल में अवकाश रहता है।
इस बार भी अक्टूबर का महीना स्कूली बच्चों के लिए छुट्टियों वाला रहने वाला है। इस महीने गांधी जयंती, दशहरा, दुर्गा पूजा और कुछ राज्यों के क्षेत्रीय त्योहारों के कारण अलग-अलग जगहों पर स्कूल बंद रहेंगे।
हालांकि, पूरे देश में छुट्टियों की तारीख एक जैसी नहीं है। स्कूल की छुट्टियां राज्य सरकार, शिक्षा विभाग, बोर्ड और स्कूल के अपने कैलेंडर के आधार पर अलग हो सकती हैं।
अगर आप भी जानना चाहते है कि आपके राज्य में अक्टूबर महीने में रविवार के अलावा कब कब छूटी है तो ये आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
School Holiday October 2026 Overview
| तारीख | दिन | अवसर |
|---|---|---|
| 2 अक्टूबर | शुक्रवार | गांधी जयंती |
| 18 अक्टूबर | रविवार | दुर्गा पूजा/सप्तमी, राज्यवार अवकाश |
| 19 अक्टूबर | सोमवार | महाअष्टमी/दशहरा से जुड़ा अवकाश |
| 20 अक्टूबर | मंगलवार | विजयादशमी |
| 21 अक्टूबर | बुधवार | कुछ राज्यों में दशहरा के अगले दिन की छुट्टी |
| 26 अक्टूबर | सोमवार | महर्षि वाल्मीकि जयंती |
| 29 अक्टूबर | गुरुवार | करवा चौथ, कुछ जगह स्थानीय/वैकल्पिक अवकाश |
इनमें से सभी दिन हर राज्य के हर स्कूल में छुट्टी हों, यह जरूरी नहीं है।
राजस्थान में अक्टूबर 2026 में स्कूलों की छुट्टियां
राजस्थान के छात्र और अभिभावक अक्टूबर 2026 के लिए अपेक्षित स्कूल छुट्टियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें सार्वजनिक अवकाश और त्योहारों से संबंधित स्कूल बंद होने की तारीखें शामिल हैं।
राजस्थान में अक्टूबर की प्रमुख छुट्टियों में 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 20 अक्टूबर विजयादशमी शामिल हैं।
इसके अलावा रविवार की छुट्टियां रहेंगी। दशहरा या अन्य स्थानीय अवसरों पर अतिरिक्त अवकाश हो तो उसकी जानकारी स्कूल या शिक्षा विभाग के अलग आदेश से मिल सकती है।
इसलिए राजस्थान के विद्यार्थियों को केवल सोशल मीडिया पर चल रही छुट्टियों की लिस्ट के आधार पर स्कूल बंद मानने के बजाय अपने स्कूल के नोटिस और शाला दर्पण के कैलेंडर को जरूर देखना चाहिए।
मध्य प्रदेश में अक्टूबर में कब-कब स्कूल बंद रहेंगे?
मध्य प्रदेश के सरकारी अवकाश कैलेंडर में अक्टूबर 2026 के लिए 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 20 अक्टूबर दशहरा और 26 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती दर्ज हैं।
इस हिसाब से मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को अक्टूबर में इन प्रमुख अवसरों पर छुट्टी मिल सकती है। इसके अलावा रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
दशहरा के आसपास अगर स्कूल शिक्षा विभाग या संबंधित स्कूल की ओर से अतिरिक्त छुट्टी घोषित की जाती है, तो वह अलग से लागू होगी। इसलिए परीक्षा और स्कूल खुलने-बंद होने की सही जानकारी के लिए स्कूल का स्थानीय कैलेंडर देखना जरूरी है।
दिल्ली में स्कूलों की छुट्टियां
दिल्ली की 2026 की आधिकारिक छुट्टी सूची के अनुसार 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 20 अक्टूबर दशहरा और 26 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती सामान्य सरकारी अवकाश हैं।
वहीं दिल्ली की सूची में कुछ अन्य त्योहार Restricted Holiday के तौर पर दिए गए हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि उस दिन दिल्ली के सभी स्कूल अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे।
स्कूलों में दशहरा या Autumn Break की अलग व्यवस्था हो सकती है, इसलिए विद्यार्थियों को अपने स्कूल की छुट्टी की सूचना जरूर देखनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश में दशहरा की छुट्टी
उत्तर प्रदेश में भी अक्टूबर की मुख्य छुट्टियों में गांधी जयंती और विजयादशमी शामिल हैं। इसके अलावा दशहरा और दुर्गा पूजा के कारण कुछ स्कूलों में आसपास के दिनों में अतिरिक्त अवकाश हो सकता है।
यहां छुट्टियों की वास्तविक संख्या स्कूल, बोर्ड और स्थानीय प्रशासन के कैलेंडर के अनुसार अलग हो सकती है। इसलिए यूपी के विद्यार्थियों के लिए अपने स्कूल द्वारा जारी छुट्टी कैलेंडर को देखना सबसे सही रहेगा।
तेलंगाना में बथुकम्मा से दशहरा तक छुट्टियां
तेलंगाना में अक्टूबर का महीना खास रहने वाला है। राज्य सरकार के 2026 कैलेंडर में 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 18 अक्टूबर सद्दुला बथुकम्मा, 19 अक्टूबर महानवमी, 20 अक्टूबर विजयादशमी और 21 अक्टूबर दशहरा के अगले दिन अवकाश दर्ज है। 26 अक्टूबर को हजरत सैयद मोहम्मद जुवानपुरी के जन्मदिन का अवकाश भी दिया गया है।
यानी तेलंगाना में दशहरा और बथुकम्मा के आसपास लगातार कई दिनों का अवकाश देखने को मिल सकता है।
तेलंगाना के स्कूली छात्रों को अक्टूबर 2026 में बड़ी संख्या में छुट्टियां मिलने वाली हैं।
इस महीने में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी और 10 से 22 अक्टूबर तक दशहरा / प्रथम सत्र की 13 दिनों की छुट्टियां शामिल हैं। 4 और 25 अक्टूबर को रविवार हैं, जिससे छुट्टियों की कुल संख्या 16 हो जाती है।
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की लंबी छुट्टी
पश्चिम बंगाल में अक्टूबर की सबसे बड़ी छुट्टियों में दुर्गा पूजा शामिल है। राज्य के 2026 के अवकाश कार्यक्रम में दुर्गा पूजा के लिए 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक कई अवकाश दर्ज हैं। (WBCHSE)
पश्चिम बंगाल के स्कूलों के लिए जारी मॉडल हॉलिडे लिस्ट में भी दुर्गा पूजा से जुड़े अवकाश की लंबी अवधि दी गई है।
राज्य के आधिकारिक पूजा कैलेंडर के अनुसार 2026 में दुर्गा पूजा का मुख्य क्रम 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक रहेगा, जिसमें सप्तमी, अष्टमी, नवमी और विजयादशमी शामिल हैं।
October School Holiday In Bihar 2026
बिहार के सरकारी स्कूलों के 2026 अवकाश कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर में कई छुट्टियां निर्धारित है. इस महीने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी. इसके बाद 5 अक्टूबर को जिउतिया पर छुट्टी रहेगी. वहीं दशहरा के कलश स्थापना को लेकर 11 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी और 17 से 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टी रहेगी।
नोट: छूटी की सही जानकारी अपने स्कूल से ले,क्यों कि जिले वाइज छूटी अलग भी हो सकती है।
October School Holiday In Jharkhand 2026
झारखंड में अक्टूबर महीने में त्योहारों की वजह से कई छुट्टियां रहेंगी. झारखंड सरकार की ओर से 2026 की छुट्टियों की जारी रिपोर्ट के अनुसार इस महीने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी. इसके बाद दुर्गा पूजा को लेकर 19 और 20 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि कुछ स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी सप्तमी से दे दी जाती है. अगर आप इन छुट्टियों में कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले स्कूल की ओर से जारी नोटिस जरूर देखे।
छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी बात
अक्टूबर में छुट्टियों की संख्या देखकर अपनी पढ़ाई या यात्रा की योजना बनाने से पहले अपने स्कूल का लेटेस्ट नोटिस और राज्य के शिक्षा विभाग का कैलेंडर जरूर देख लें। खासकर निजी, CBSE और अलग-अलग राज्य बोर्ड के स्कूलों में छुट्टियों की अवधि अलग हो सकती है।
यानी अक्टूबर में छुट्टियां जरूर ज्यादा हैं, लेकिन हर राज्य में “छप्परफाड़ छुट्टी” या एक जैसी छुट्टियां नहीं हैं। सही तारीख आपके राज्य और स्कूल के जारी कैलेंडर से ही तय होगी।